ऐसा नजारा देख वहां मौजूद उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग ने वीडियो बनाया। पीआरओ ने एक लाल कपड़ा को दिखाकर मालगाड़ी को रोका और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को जानकारी दी।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central Station) के पूर्वी छोर पर कैंट स्थित मुरे कंपनी पुल के नीचे एक युवती ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड किया। घटना के बाद ट्रेन उसी ट्रैक से गुजरती रहीं। जबकि मौके पर कैंट पुलिस व जीआरपी सेंट्रल मौजूद थी। ऐसा नजारा देख वहां मौजूद उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastava) के पीआरओ गर्वित नारंग (PRO Garvit Narang) ने वीडियो बनाया। पीआरओ ने एक लाल कपड़ा को दिखाकर मालगाड़ी को रोका और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण (Commissioner Aseem Arun) को जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम को मुरे कंपनी पुल के नीचे एक 20 साल की युवती रेलवे ट्रैक के समीप घूम रही थी। उसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आती देख वह पटरी पर लेट गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर कैंट पुलिस व जीआरपी सेंट्रल मौके पर पहुंची। बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद ट्रैक से ट्रेनें गुजरती रही। इस दौरान उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गौरव नारंग घटनास्थल पर मौजूद थे।
उन्होंने जब यह देखा तो शव के ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाया। और फिर एक लाल कपड़ा लेकर ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को रोका और घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को दी। जिसके बाद जीआरपी सेंट्रल ने शव को ट्रैक से हटवाकर मालगाड़ी को गुजारा। साथ ही शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।