
आरिफ और उसका दोस्त सारस
अपने दोस्त आरिफ से बिछड़ने के बाद सारस कानपुर चिड़ियाघर में बंद है। मुंबई लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि सारस मादा है। बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर प्रशासन अब मादा सारस को नर सारस के साथ रखेगी ताकि इनका परिवार बढ़ सके। प्रशासन का यह भी कहना है कि अब सारस को वापस आरिफ के पास नहीं भेजा जाएगा।
पंख मुंबई भेज कर किया गया जांच
बता दें कि आरिफ से सारस को दूर करने के बाद उसे कानपुर के चिड़ियाघर में बंद रखा गया है। मेडिकल चेकअप में यह बात सामने आई है कि आरिफ का दोस्त सारस मादा है। चिड़ियाघर प्रशासन ने सारस का जेन्डर पता करने के लिए उसका पंख सैम्पल के रूप में मुंबई की एनिमल लाइफ में भेजा था। लैब में जांच करने वाले डॉ. रजत ने बताया की सारस और गिद्ध ऐसे पक्षी हैं जिन्हे सिर्फ देख कर यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह नर है या मादा। इसकी पुष्टि जांच होने के बाद ही की जा सकता है।
मेल सारस के साथ रखा जाएगा
चिड़ियाघर प्रशासन की तरफ से विश्वजीत तोमर ने बताया कि सारस की जांच रिपोर्ट के अनुसार वह फीमेल है और अब हम कोशिश करेंगे की उसे मेल सारस के साथ अजस्ट करें ताकि सारस का परिवार बढ़ सके।
प्रेम के प्रतीक की तरह देखा जाता है सारस को
सारस को प्रेम निभाने वाले पक्षी के तौर पर देखा जाता है। सारस जिंदगी में एक बार जिसे अपना साथी चुनता है, उसी के साथ उम्रभर रहता है। सारस अपने साथी से बिछुड़ने पर दूसरे से रिश्ता नहीं जोड़ता। सारस के जोड़े में से एक साथी मर जाए तो दूसरा खाना पीना छोड़कर उसका दुख मनाता है। कई बार तो इससे दूसरे सारस की भी मौत हो जाती है।
Published on:
23 Apr 2023 09:04 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
