12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यूट्यूब पर हो रहा विकास दुबे का गुणगान, दावा- 26 फरवरी को रिलीज होगा पूरा गाना

21 फरवरी को भाल ब्रदर्स नाम से यूट्यूब पर एक गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें विकास दुबे का जमकर गुणगान किया गया है।

2 min read
Google source verification
अब यूट्यूब पर हो रहा विकास दुबे का गुणगान, दावा- 26 फरवरी को रिलीज होगा पूरा गाना

अब यूट्यूब पर हो रहा विकास दुबे का गुणगान, दावा- 26 फरवरी को रिलीज होगा पूरा गाना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर. सोशल मीडिया पर देशी विदेशी असलहों (Arms Market Social Media) के बाजार को लेकर अभी चर्चा खत्म नही हुई। इसके बाद अब विकास दुबे को सोशल मीडिया (Social Media) पर गुणगान किए जा रहा है। ऐसे कई लोग सोशल मीडिया के जरिए विकास दुबे को हीरो (Vikas Dubey) बनाने में जुटे हैं। अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें 21 फरवरी को भाल ब्रदर्स (Bhal Brothers) नाम से यूट्यूब (You Tube) पर एक गाने का टीजर (Vikas Dubey Song Teaser) रिलीज किया गया है। इसमें विकास दुबे का जमकर गुणगान किया गया है। साथ ही एक वर्ग को विशेष बताया गया है। इस पेज को लाइक करने वालों का हुजूम है। पेज पर (Facebook Page Like) अभी तक करीब तीन हजार लाइक आ चुके हैं। पिछले दिनों विकास दुबे की प्रशंसा करने वालों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस ने कहा था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

यहां तक कि टीजर रिलीज करने वाले ने 26 फरवरी को पूरा गाना रिलीज करने का दावा किया है। गाने के बोल हैं, "मैं विकास दुबे की कहवे, सरा हिंदुस्तान रे"। गाना बनाने वाले भाल ब्रदर्स यूट्यूब चैनल से करीब 20 हजार लोग जुड़े हैं। इस पेज पर जय श्री परशुराम व सवर्ण एकता भी लिखा हुआ है। डीआईजी (DIG Pritinder Singh) ने बताया कि इस मामले को भी देखा जा रहा है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने फेसबुक से यह पेज बंद करने की अपील की थी।

फेसबुक को पत्राचार भी किया गया था। लेकिन अधिक फॉलोवर्स (Facebook Followers) होने की वजह से पेज को फेसबुक ने बंद नहीं किया। अब फिर से फेसबुक से यह पेज ब्लॉक कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही चौबेपुर थाने में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। इस एफआईआर को भी फेसबुक के जिम्मेदारों को भेजा जाएगा। आईजी रेंज मोहित अग्रवाल का कहना है कि गाने के बारे में जानकारी मिली है। 26 फरवरी को गाना रिलीज करने की तारीख दी गई है। मामले में विधिक राय ली जा रही है। रिलीज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।