23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के आने की आहट से बढ़ी हलचल, घर-घर कुंडी खटका रहे बीजेपी वकर्स

बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलकर सरकार की योजनाओं की दी रहे जानकारी, दिसंबर में अमित शाह बूथ प्रमुखों को कर सकते हैं संबोघित, लेंगे फीडबैक।

2 min read
Google source verification
bjp leaders will go door to door direction issued by the organization

अमित शाह के आने की आहट से बढ़ी हलचल, घर-घर कुंडी खटका रहे बीजेपी वकर्स

कानपुर। लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजर यूपी में लग चुकी है और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद वो यहीं पर ढेरा ढारेंगे। दिसबंर के पहले सप्ताह में उनके कानपुर आने की उम्मीद है और इसी के चलते पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुबह से लेकर रात तक घर-घर जाकर कुंडी खटखटाएं और लोगों से उनकी समस्याएं जानें, निराकरण कराएं और पीएम मोदी व सीएम योगी सरकार की चलाई गई योजनाओं के बारे में उन्हें बताए।ं नगर अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगल माह आने की संभावना है। यहां वो बूथ प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसी के चलते सभी को कार्य बांट दिए गए है

बैठक के दौरान बनीं रणनीति
पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एक अहम् बैठक संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के साथ संगठन के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव से सम्बंधित संगठन की अहम् जानकारियां दी गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ,प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ,विधायक नीलिमा कटियार समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके कार्यो को सौंपा गया और इसे जिम्मेदारी के साथ निभाने की सलाह दी गयी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ को यूपी फ़तेह करने का जोश भरा गया। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि हमारा कार्यक्रम पिछले सात दिनों से जारी है। हम लोगों के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के कार्यो के बारे में उन्हें अवगत करा रहे हैं।

जनप्रतिनिधि भी खटखटा रहे कुंडी
बीजेपी पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी अब एसी रूम से निकल कर सड़क में उतर आए हैं। पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद वो अपन-अपने संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जनता के दुख-दर्द दूर कर रहे हैं। पूरे प्रकरण पर महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसे कार्यक्रता आधारित दल कहा जाता है। बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ता और वोटरों के द्वार पर जाकर पार्टी का नारा बुलंद करेंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर बनायीं गयी बूथ समितियों को सम्मानित किया गया है। पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 10 में दसों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

गठबंधन की निकल जायगी हवा
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि जब विरोधी दल चुनाव के लिए उतरेंगे तब तक हम 80 फीसदी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के साथ संगठन को बैठा चुके होंगे। कानपुर-बुंदेलखं डमें पार्टी 20 हजार बूथ प्रमुख, 150 ब्लॉक अध्यक्ष 22 विस्तारक, महिला मोर्चा, दलित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं जो जनता के पास जाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। अखिलेश और मायावती का गठबंधन की हवा जनता निकाल देगी। दोनों दलों का असतित्व अब यूपी में नहीं बचा। बसपा के खाते में शून्य है तो वहीं अगले चुनाव में सपा का भी सही हाल होगा।

सरकार की योजनाओं की दे रहे जानकारी
बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यदि बूथ मजबूत है तो पार्टी मजबूत है।बूथ हमारी पार्टी की नींव है ,यदि नींव मजबूत होगी तो बुलंद भारत की ईमारत खड़ी की जा सकती है। अब वक्त आ गया है कि भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुचाया जाये और इसकी जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है। सभी लोग वोटरों के घर-घर जाकर कुण्डी खटखटा कर समाज की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराना है और केंद्र व् राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित होने वाले परिवारों से भी संपर्क करना है। कानुपर नगर की सभी दसों विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता लगे हुए हैं और यहां की दोनों सीटों पर पार्टी को दोबारा कब्जा होगा।