3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा बिल्हौर और कल्याणपुर सीट से प्रत्याशी के लिए इन नामों की कर सकती है घोषणा

-बिल्हौर और कल्याणपुर सीट से बसपा मधु और अरुण को घोषित कर सकती प्रत्याशी-बिठूर में 22 अगस्त को ब्राह्मण सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे सतीश मिश्रा

2 min read
Google source verification
बसपा बिल्हौर और कल्याणपुर सीट से प्रत्याशी के लिए इन नामों की कर सकती है घोषणा

बसपा बिल्हौर और कल्याणपुर सीट से प्रत्याशी के लिए इन नामों की कर सकती है घोषणा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. सिकंदरा से लालजी शुक्ला के बाद बसपा (Bahujan Samaj Party) अब बिल्हौर (Bilhaur Assembly Seat) से मधू सिंह गौतम व कल्याणपुर (Kalyanpur Assembly Seat) से अरुण मिश्रा को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। फिलहाल अभी पार्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाकर कार्यकर्ताओं को संदेश दे देगी कि उनके भावी उम्मीदवार वही हैं। मगर अभी मंच से नहीं कहा जाएगा। दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर बसपा की तैयारी तेज हो गई। अभी पिछले सप्ताह पार्टी हाईकमान ने कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा से औरैया पूर्व विधायक रामजी शुक्ला के भाई लालजी को प्रत्याशी घोषित किया था। इससे पहले रमेश सिंह यादव को बिठूर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया जा चुका है।

बसपा विधानसभा चुनाव में अपनाती है ये नीति

बसपा पार्टी की नीति है कि विधानसभा चुनाव में जिन्हें टिकट देना होता है, उसे पहले विधानसभा सीट का प्रभारी घोषित करती है। किन्ही विशेष हालातों में ही पार्टी प्रभारियों को बदलती है। फिलहाल पार्टी मधू सिंह गौतम को बिल्हौर और कल्याणपुर से अरुण मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पार्टी में उनके नाम पर सहमति बन गई है, प्रभारी के रूप में सिर्फ घोषणा होना बाकी है। पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारियों द्वारा उनके नाम का एलान किया जाएगा। चर्चा में आ रहा है कि पार्टी जल्द ही घाटमपुर, किदवई नगर, महराजपुर सीटों पर भी अपने प्रभारियों के नाम घोषित करेगी।

बिठूर ब्राह्मण सम्मेलन में होंगे सतीश मिश्रा

पार्टी द्वारा अभियान चलाकर बूथ स्तर पर भी संगठन की मजबूती की तैयारी की जा रही है ताकि 2012 और 2017 के चुनाव जैसा प्रदर्शन कानपुर में न हो। बता दें कि मधू सिंह बिल्हौर के चीतामऊ गांव की रहने वाली हैं। उनके पति शिवकुमार कासगंज में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ब्राह्मणों को भी रिझाने की भरपूर कोशिश कर रही है। इसके लिए बसपा ने बिठूर में 22 अगस्त को ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के साथ ही पूर्व मंत्री अनंत मिश्र अंटू भी भाग लेंगे। सतीश मिश्रा ब्रह्मावर्त घाट पर मां गंगा की आरती करेंगे और महर्षि वाल्मीकि के आश्रम भी जाएंगे।

Story Loader