
यूपी के कानपुर में एक बहू के द्वारा अपनी सास को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ये वीडियो, जो बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि कानपुर में एक बहू के द्वारा अपनी सास को बेरहमी से पीटने की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले की जांच एसीपी मृगांक शेखर को सौंपी है। वीडियो में एक चारपाई पर बैठी बुजुर्ग सास को उसकी बहू बेरहमी से घसीट-घसीट कर पीट रही है।
बेरहमी से की बहू कर रही पिटाई
वायरल वीडियो में एक बहू के द्वारा अपनी सास को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो में एक चारपाई पर बैठी बुजुर्ग सास को उसकी बहू बेरहमी से पीट रही है। यहां तक बहू, सास के बालों को घसीट-घसीटकर मार रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने दिए जांच के आदेश
कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ये वीडियो मैंने देखा है, जो बहुत गलत है, इसकी जांच मैंने एसीपी मृगांक शेखर को सौंपी है, जांच के बाद आरोपी बहू पर कार्रवाई की जायेगी। बता दें के वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के भाउखेड़ा इलाके का बताया जा रहा है।
इससे पहले अलीगढ़ में बेटे ने थी पिता की हत्या
इससे पहले अलीगढ़ में बहू के नाम संपत्ति कर रहे पिता की बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अलीगढ़ में बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा था कि रामनिवास ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर उसकी पत्नी के नाम उसके हिस्से की संपत्ति की वसीयत करना चाहते थे, जिसके बादा बाप और बेटे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बेटे ने अपने पिता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया है और फिर उनकी जमकर पीटाई की उसी दौरान उनकी मौत हो गई।
Published on:
13 May 2022, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.