13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले-बीजेपी ही करवाएगी राम मंदिर का निर्माण

कहा- आने वाला वक्त रामभक्तों का होगा।  

2 min read
Google source verification
dinesh sharma

उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले-बीजेपी ही करवाएगी राम मंदिर का निर्माण

कानपुर. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। यहां रविवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बीजेपी के संकल्प पत्र में था, जिससे जनता को राम मंदिर निर्माण की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कोर्ट में व्यवधान के चलते थोड़ा विलम्ब हुआ है। इसी के चलते जनता में बेचैनी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर केंद्र व राज्य सरकार की नजर है और आने वाला वक्त रामभक्तों का होगा। बस कुछ दिन और धैर्य रखें। यह बात रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कहे।
ब्यूरोक्रेट में सुधार की जरूरत
उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र छात्राओं ने नृत्य और गायन प्रस्तुत किए। युवा कलाकार ने दोनों हांथों से उनकी पेंटिंग बनाकर उपमुख्यमंत्री को सौंपी। डाक्टर शर्मा ने उस युवा कलाकार की तारीफ़ की। डाक्टर दिनेश शर्मा ने राम से लेकर ब्यूरोकेसी पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए ब्यूरोक्रेसी में सुधार की जरूरत है। इसके लिए साल में कम से कम तीन चार दिनों का प्रशिक्षण होना चाहिए, जिससे उनका विकास हो वो अपने कार्य के दायित्वों को समझे।
धैर्य रखें मंदिर बनेगा
कहा कि विरोधी दल कहते हैं कि जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब बीजेपी को भगवान राम याद आने लगते हैं। लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि श्रीराम उनके लिए चुनावी मुद्दा होंगे, लेकिन हमारे लिए वो पुरूषोत्तम राम हैं। हम रामभक्तों से अपील करते हैं कि वो धैर्य रखें। अयोध्या में ही भव्य राममंदिर बनेगा। अब वहां पर बाबर के नाम की एक ईंट नहीं रखी जाएगी। उपमुख्यंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के चलते अयोध्या का मामला कोर्ट में गया है। हमारी सरकार चाहती है कि दोनों धर्मो को लोग बैठकर फैसला करें, लेकिन इनके चलते ऐसा नहीं हो पाया।
मिलेगी नौकरी
सीएसजेएमयू में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी के लिए किसी प्रोफेशनल कोर्स को करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा व प्रमाणपत्र के रोजगार परक कोर्स जोड़े जाएंगे। उसका मसौदा तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शोध कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नैक ग्रेडिंग वाले इस विश्वविद्यालय में योग विभाग खोलने की तैयारी भी है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रस्ताव दिया है। उसका निरीक्षण किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक इसे सहमति मिल जाएगी।