8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस टैक्स में 20 गुना हुई बढ़ोत्तरी तो लोग सड़कों पर उतरे, मुख्यमंत्री योगी को भेजा पत्र

बढ़ाए गए हाऊस टैक्स को लेकर अब नगर के लोगों में रोष व्याप्त है। विभागीय अफसरों से गुहार के बाद कोई हल न निकलने पर लोग सड़क पर उतर आए हैं।

2 min read
Google source verification
strike

इस टैक्स में 20 गुना हुई बढ़ोत्तरी तो लोग सड़कों पर उतरे, मुख्यमंत्री योगी को भेजा पत्र

कानपुर देहात-अकबरपुर नगर निकाय में बढ़ाए गए हाऊस टैक्स को लेकर अब नगर के लोगों में रोष व्याप्त है। विभागीय अफसरों से गुहार के बाद कोई हल न निकलने पर लोग सड़क पर उतर आए हैं। हाउस टैक्स एवं अन्य समस्याओं को लेकर जनकपुरी मैदान में लोग भारी संख्या में पहुंचे। जहां बढ़े हाउस टैक्स को रद करने के साथ ही नए टैक्स निर्धारण प्रक्रिया की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य 10 बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस बीच मौजूद अकबरपुर बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मंच के द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी के साथ खड़े हैं। साथ ही सही हाउस टैक्स निर्धारण की लड़ाई में वह हर संभव मदद करेंगे।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने खोला चिट्ठा

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर निकाय प्रशासन द्वारा हाउस टैक्स को बढ़ाकर 20 गुना किये जाने पर लोगों में हाहाकार मच गया। स्थितियां यहां तक पहुंच गई कि मजबूरन स्थानीय लोगों में रोष पनपने लगा। इस टैक्स वृद्धि को लेकर लोगों में पनप रहे गुस्से का आलम यह हुआ कि जनकपुरी मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां बढ़ाए गए हाउस टैक्स को पुरानी उपविधि के हिसाब से लागू करने का विरोध किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन ने कहा कि नगर निकाय की कई भूमि पर कब्जा कर विक्रय करने के मामले हैं। एक राइस मिल की 15 बिस्वा भूमि का कब्जा न लिए जाने और अशोक नगर में अनाधिकृत कब्जे न हटवाने तथा एक किन्नर के कब्रिस्तान का गोदनामा लेकर भूमि कब्जाने का मुद्दा भी यहां उठा। इसके साथ ही वाटर कूलर व विद्युत सामग्री की खरीद में नगर निकाय प्रशासन पर कमीशन खोरी के आरोप लगाए गए।

बोले अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले

बाद में अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन पर थोपा गया 20 गुना हाउस टैक्स कमर तोड़ देगा। लोगों की इस लड़ाई में वह हर संभव मदद करेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर पहल की जाएगी। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें 38 सौ लोगों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा को सौंपा गया। फिलहाल नगर में हाउस टैक्स वृद्धि चर्चा का विषय बना हुआ है।