ग्रामीणों ने मलवे में दबे मासूम प्रिया, आर्यन, रूबी, हर्षित, धीरू सहित कुंवरलाल, किताबश्री सहित सभी को बाहर निकाला। जिसमें खुश्बू, आर्यन व प्रिया की मौके पर ही मौत हो गयी। तत्काल ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया। जहां डॉ. राजेश कुमार ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों का उपचार शुरू किया। वहीं कुंवरलाल किताबश्री व शकुंतला को जिला अस्पताल रेफर किया।