लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती करके उनकी वीडियो बनाने वाले के मोबाइल से 65 लड़कियों के वीडियो ( video ) मिले हैं। पुलिस पूछताछ में इसने हैरान कर देने वाले खुलासे किये हैं।
कानपुर ( Kanpur ) कानपुर में एक सिरफिरे युवक की घिनौनी हरकत प्रकाश में आई है। एक युवक फेसबुक ( Facebook ) और इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर लड़कियों से लड़की बनकर बात करता था। पहले लड़कियों से दोस्ती और प्यार फिर ब्लैक मेलिंग का खेल खेलता था। लड़कियों और महिलाओं को ब्लैक मेल कर उनका शारीरिक शोषण करता था। कानपुर क्राइम ब्रांच ( kanpur police ) की टीम ने आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन ( mobile phone ) से 65 लड़कियों के न्यूड वीडियो बरामद हुए हैं। कई वीडियो में आरोपी खुद है, तो कई वीडियो लड़कियों द्वारा खुद बनाए गए हैं।
कल्यानपुर में रहने वाली एक महिला ने बीते 7 अगस्त को एक एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि अंकुर ओमर नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाएं, और फिर अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैक मेल कर रहा है। घर पर पति को सब कुछ पता चलने के बाद हमारी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर आ गई है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद
युवक शेखर सुमन शाहजहांपुर थाना जलालाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने उसके मोबाइल फोन और फेसबुक अकाउंट खंगाले तो होश उड़ गए। उसके मोबाइल पर 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए। सैकड़ो लड़कियों की फोटो समेत चैटिंग और कांटेक्ट नंबर मिले हैं। कई वीडियो में आरोपी महिलाओं और लड़कियों के साथ खुद है।
लड़कियों के नाम बनाई थी एफबी पर फेक आईडी
पुलिस की जांच में पता चला कि शेखर सुमन प्रतिदिन 150 से 200 लड़कियों को मैसेज कर के चैट करता था। शेखर सुमन ने फेसबुक पर नेहा अग्रवाल, सौम्या ओमर, अंकुर ओमर, आयूष अग्रवाल, अंकुर गुप्ता समेत दर्जनों नाम आईडी बना रखी थी। सभी फेसबुक अकांउट पर उसने लड़कियों की फोटो लगा रखी थी।
कई राज्यों की लड़कियों से कर रहा था फरेब
शेखर सुमन इतना शातिर है कि यूपी के कई शहरों के साथ ही साथ कई राज्यों की लड़कियों को धोखा दे रहा था। शेखर ने कानपुर के अलावा लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, बरेली, आगरा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड की लडकियों से चैट करता था। उनसे की गई अश्लील चैट का जखीरा बरामद हुआ है।
पुलिस खंगालेगी रेकॉर्ड
अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक आरोपी शेखर सुमन के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच पीड़िताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया अकांउट को खंगाला जाएगा। जो भी पीड़िता इसकी शिकार बनी होंगी, और आगे एफआईआर करवाएंगी। उनकी शिकायतों को कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।