
कमरे, चौकियां के रूप में हुए अतिक्रमणों का सफाया,कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी, नगर निगम ने लांच किया मोबाइल ऐप, घर बैठे जमा करें टैक्स
कानपुर नगर निगम द्वारा मोबाइल एप लांच किया गया है। जिससे नगरवासी घर बैठे नगरपालिका के टेक्स को जमा कर सकते हैं। अब नगर निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन पेमेंट करने पर छूट देने की भी घोषणा की गई है। महापौर प्रमिला पांडे ने आज जलकल मुख्यालय में मोबाइल ऐप को लांच किया इस दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ जलकल विभाग के जीएम नीरज गौड़ सहित अन्य मौजूद थे। मोबाइल एप लांच होने से नगर निगम के उपभोक्ताओं को अब काफी आराम हो जाएगा।
महापौर प्रमिला पांडे ने आज जलकल मुख्यालय में वाटर टैक्स जमा करने के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप को लांच किया। ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर बैठे जलकर को जमा कर सकते हैं। इस मौके पर नीरज गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट करने पर उपभोक्ताओं को 0.5% की छूट मिलेगी। मोबाइल एप्प में कई सुविधाएं दी गई हैं। सबसे बड़ी बात इस ऐप में जलकल विभाग के अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जलकल विभाग में रजिस्टर्ड प्लंबर के मोबाइल नंबर भी ऐप में उपलब्ध है। इन नंबर का प्रयोग करके नगरवासी अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
महाप्रबंधक ने बताया
महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि मोबाइल ऐप के लांच होने से शहरवासियों को अब वाटर टैक्स जमा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हाउस टैक्स के साथ वाटर टैक्स भी ऑनलाइन घर बैठे जमा किया जाए सकेगा। नीरज गौड़ ने बताया कि मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए इसे डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके साथ ही खुद को रजिस्टर्ड करने के बाद ऐप में जरूरी जानकारी भी देनी पड़ेगी। जिसके बाद आप अपना बिल जमा कर सकते हैं। मोबाइल एप लांच होने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है लोगों का कहना है कि इससे उन्हें काफी सुविधाएं मिलेंगी उल्लेखनीय है नगर निगम में 2.90 लाख उपभोक्ता रजिस्टर्ड है।
Published on:
19 Jul 2022 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
