8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में वसीम रिजवी और नरसिंहानंद सरस्वती सर कटी व आपत्तिजनक होर्डिंग!

बजरंग दल ने विरोध दर्ज कराया, कमिश्नर से मिल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

less than 1 minute read
Google source verification
कानपुर में वसीम रिजवी और नरसिंहानंद सरस्वती सर कटी व आपत्तिजनक होर्डिंग!

कानपुर में वसीम रिजवी और नरसिंहानंद सरस्वती सर कटी व आपत्तिजनक होर्डिंग!

कानपुर. एआईएमआईएम के द्वारा लगाई गई होल्डिंग विवाद का विषय बना है। जिसमें वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद सरस्वती का धड़ सर से अलग दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य कई विवादित पोस्टर शहर में लगाए गए थे। जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवादित पोस्टरों को हटा दिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

कोई पत्नी ऐसा भी करती है जैसा इन्होंने किया, पुलिस को करना पड़ा हस्ताक्षेप

एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने चमनगंज थाना स्थित हलीम कॉलेज चौराहे व अन्य स्थानों पर वसीम रिजवी और नरसिंहानंद सरस्वती के आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए। इसके पूर्व उन्होंने चौराहे पर विरोध दर्ज भी कराया था। विवादित पोस्टर में दोनों के कटे हुए सर, फांसी आदि के चित्र बने थे। गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतों को हटाने की याचिका दी थी। याचिका के खिलाफ मुस्लिम समुदाय विरोध दर्ज करा रहा था। वही मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि नरसिंहानंद सरस्वती ने पैग़ंबरे इस्लाम पर आपत्तिजनक बयान दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था 50 हजार का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया और वसीम रिजवी पर ₹50 हजार का जुर्माना लगा दिया। बजरंग दल पदाधिकारी अमरनाथ ने कहा कि होर्डिंग के माध्यम से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कमिश्नर स मिलकर उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सभी सभी होर्डिंग को हटवा दिया। एडिशनल डीसीपी वेस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी