कानपुर

IMD new update: मानसून के पहुंचने की नई तारीख, 16 जून से शुरू होगा प्री-मानसून का तांडव

IMD new update मौसम विभाग में मानसून 2025 को लेकर नई तारीख की घोषणा की है। नियत समय के पहले मानसून दस्तक देगा। इसके पहले प्री मानसून की गतिविधियां आंधी, तूफान, बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।

2 min read
Jun 15, 2025
फोटो सोर्स-वीडियो ग्रैब

IMD new update मौसम विभाग के अनुसार देश में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की प्रणालियां धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो रही हैं। आने वाले दिनों में इसकी सक्रियता और बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद मानसून 2025 मध्य और उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने किया जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी की हवाएं अब उत्तर पश्चिम भारत की तरफ पहुंच रही है जिससे उमस भरी गर्मी हो रही है। मानसून के पहले की गतिविधियां भी शुरू हो रही है। बादल गरजने के साथ आंधी, तूफान आने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मानसून 2025 अपने नियत समय जून के आखिरी सप्ताह के पहले सक्रिय हो जाएगा। 8 से 10 जुलाई तक इसका असर पूरे देश पर दिखाई पड़ेगा। फिलहाल गर्मी का असर प्रदेश पर दिखाई पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। देर रात बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 16 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत और रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है।

कैसा रहेगा 24 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से शुरू होने वाला बारिश का क्रम अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में 10 डिग्री की कमी भी आने की संभावना है। मंगलवार 17 जून को 47 प्रतिशत, बुधवार 18 जून को 52 प्रतिशत, गुरुवार 19 जून को 68 प्रतिशत, शुक्रवार 20 जून को 74 प्रतिशत, शनिवार 11 जून को 62 प्रतिशत, रविवार 22 जून को 54 प्रतिशत, सोमवार 23 और मंगलवार 24 से जून को 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर