scriptआईएमडी वेदर: 4 से 7 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी | IMD Weather alert: Chance of rain, thunderstorm, lighting | Patrika News
कानपुर

आईएमडी वेदर: 4 से 7 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 4 से 7 फरवरी के बीच मौसम में जबरदस्त बदलाव आएगा।

कानपुरFeb 03, 2024 / 06:24 am

Narendra Awasthi

4 से 7 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश

तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

आईएमडी और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 4 फरवरी से 7 फरवरी के बीच कानपुर मंडल के जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजेंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव के आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कन्नौज में भी आसमान में बादलों की आवाज ही बनी रहेगी। रात को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया… बम से उड़ा देंगे, प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामजानकी मंदिर उड़ाने की धमकी

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी-कभी बादल भी आ सकते हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। ‌

Hindi News/ Kanpur / आईएमडी वेदर: 4 से 7 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो