
Kanpur Dehat: आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए है महत्वपूर्ण - डीएम
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील के मड़वाई गांव में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ वेद मंत्रों के बीच भूमि पूजन कर किया। भूमि पूजन के पश्चात डीएम नेहा जैन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इसके बाद डीएम ने तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
समुचित तरीके से हो सकेंगी बच्चों की देख रेख
डीएम नेहा जैन ने कहा कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देख रेख समुचित तरीके से हो सकेंगी। महिलाओं और बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को इसके माध्यम से हल किया जा सकेगा। साथ ही साथ छोटे बच्चों को अनपूरक आहार,टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण शिक्षा आदि की भी व्यवस्था इसके माध्यम से हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्थापना का जो उद्देश्य है कि निर्धन व निम्न आय वर्ग के विकास और उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान हो सकेगा।
यह लोग रहे मौजूद
नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य भूत पूजन के दौरान डीएम नेहा जैन के साथ उपजिलाधिकारी अकबरपुर डा.पूनम गौतम,तहसीलदार अकबरपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
Published on:
28 Apr 2023 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
