
BJP नेता व पूर्व सांसद ने सचिव को दीं गालियां, ऑडियो वायरल
KANPUR DEHAT: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वह साधन सहकारी समिति के चुनाव में अपने प्रत्याशी चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट कराने को लेकर सचिव को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा है ऑडियो की पुष्टि patrika.com नहीं करता है।
जिसको लेकर अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी कानपुर व एसपी कानपुर देहात को एक शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की मांग करी है।
गालियां देते सुनाई दे रहे हैं BJP नेता/पूर्व सांसद
कानपुर देहात में सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व मैथा समिति के सचिव राकेश मिश्र की बीच हुई वार्ता का बताया जा रहा है।
वायरल ऑडियो में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी फोन पर मैथा समिति के सचिव राकेश मिश्र से उनके प्रत्याशी ज्ञानप्रकाश पाल के पक्ष के दो वोट के इंतजाम करने की बात कर रहे हैं। जिसको लेकर सचिव ने अनभिज्ञता जताई तो पूर्व सांसद उसे जूते से मारने की बात कहते हुए गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। करीब 4 मिनट की बातचीत के अंत में गहमागहमी और बढ़ी तो जवाब में सचिव ने भी गालियां दीं है।
वही इस ऑडियो को लेकर अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कानपुर देहात के पूर्व सांसद तथा मौजूदा भाजपा विधायक व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ल वारसी के एक कथित ऑडियो के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
भेजा है शिकायती पत्र
अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि वायरल ऑडियो अनिल शुक्ल वारसी और राकेश मिश्रा की बताया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश डीजीपी व पुलिस के अन्य अधिकारियों को एक शिकायती पत्र भेजा है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि एक लोक सेवक को इस प्रकार चुनाव में पक्षपात करने के लिए कहा जाना और ऐसा करने से इनकार करने पर इस प्रकार की गाली गलौच और धमकी दिया जाना एक गंभीर आपराधिक कृत्य है।
उन्होंने बताया कि पुलिस के अधिकारियों से ऑडियो रिकॉर्डिंग के संबंध में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की मांग करी है।
Published on:
20 Mar 2023 10:06 am

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
