8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat:तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,दिलायी गयी शपथ

Kanpur Dehat News: अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय के सभागार में किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat:तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,दिलायी गयी शपथ

Kanpur Dehat:तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,दिलायी गयी शपथ

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय के सभागार में किया गया। जिसमें जिले के समस्त चिकित्सकों के साथ क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया और वही विधिक जागरूकता शिविर का संचालन डॉ.ए.पी.वर्मा द्वारा किया गया।

चिकित्सकों ने दी जानकारी

इस दौरान डॉ.निशान्त (पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट) द्वारा तम्बाकू निषेध पर विशेष जानकारियां दी गयी। तो वही डॉ.अर्चना चौरसिया ने तम्बाकू के स्वास्थ्य पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव विशेषकर तम्बाकू सेवन से कैंसर होने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। जानकारी देने के पश्चात सचिव द्वारा तम्बाकू निषेध दिवस पर सम्पूर्ण जनसमूह को अपने विद्यालय/कार्यालय/गाँव/शहर को धूम्रपान एवं तम्बाकू मुक्त बनाये रखने के लिये किये जा रहे प्रायासों को अनवरत रूप से जारी रखने की दिशा में सामुदायिक सहभागिता के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहने की शपथ भी दिलायी गयी।

यह लोग भी रहे मौजूद

अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) पर विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ.ए.के.सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, डी.एन.लवानिया मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कंचन मिश्रा सचिव फाण्डर सेवा, शैलेश दीक्षित- फूड एण्ड सेफ्टी ऑफीसर, डॉ.आई.एच.खान के साथ- साथ बड़ी संख्या मेें जनता/ग्रामीण उपस्थित रहें।