
Kanpur Dehat: सांड़़ से बचकर भाग रहा था किसान, फिर कुछ ऐसा हुआ कि मौत को लगा लिया गले
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के थाना गजनेर के अंतर्गत सांड से बचकर भागे किसान की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र के जयूनिया गांव निवासी सुरजीत कुमार सिंह उर्फ कल्लू (41) खेती किसानी करते थे। सुरजीत कुमार सिंह उर्फ कल्लू के गांव में ही कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के किनारे है। सुरजीत कुमार सिंह उर्फ कल्लू गेंहू की फसल को देखने के लिए खेत गए थे। इस दौरान एक सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए खेत के पास गुजरी रेलवे लाइन को दौड़ कर पार करने लगे। इस दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। किसान की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
घटना को लेकर पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि सांड़ के दौड़ाने पर किसान जान बचाकर रेलवे ट्रैक की तरफ भागे थे। इस दौरान सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
Published on:
07 Apr 2023 04:42 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
