Kanpur news: कानपुर के थाना चकेरी के कोयला नगर चौकी परिसर में बने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसकी जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ चौकी में जुटने लगी और क्षेत्रीय लोग पूजा अर्चना करने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार चकेरी के कोयला नगर चौकी परिसर में मंदिर बना है। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। बुधवार को चौकी में रोज की तरह दर्शन करने के लिए क्षेत्रीय लोग पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने हनुमान जी की आंखों से आंसू निकलते हुए देखा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्होंने मंदिर के पुजारी और वहां फूल माला लगाने वाले माली को बुलाया। उन लोगों ने भी जब मूर्ति की आंखों से आंसू निकलते हुए देखा। इस दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कुछ ही देर में मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने की जानकारी आसपास के क्षेत्रों में फैल गई और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ चौकी में जुटने लगी।
वही रसायन विज्ञान के जानकारों का कहना है कि हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर का लगातार लेप लगाया जाता है। सिंदूर में मरक्यूरिक ऑक्साइड होता है। जो पानी को सोखता रहता है। इस प्रक्रिया में एक स्थिति ऐसी आती है जब पानी की मात्रा अधिकतम स्तर तक पहुंच जाती है। तब कुछ समय के लिए ऐसा होने लगता है।