8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:एक मां ने बेटे संग खुद को दी दर्दनाक मौत,वजह सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू

Kanpur Dehat News: घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने बच्चों के साथ आग लगा ली। आग की चपेट में आकर महिला व उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News:एक मां ने बेटे संग खुद को दी दर्दनाक मौत,वजह सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू

Kanpur News:एक मां ने बेटे संग खुद को दी दर्दनाक मौत,वजह सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के थाना रूरा के अंतर्गत घरेलू कलह के चलते एक महिला ने दो बच्चों समेत खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जब तक ग्रामीण व परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और महिला व उसके बेटे की मौत हो गई।जबकि बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे तत्काल ग्रामीणों ने पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि रुरा के ग्राम सरवाटप्पा के मजरा घनश्यामपुर गांव में रविवार को घरेलू कलह के चलते सुनीता (30) ने बेटी आयुषी (7) व बेटे हर्षित (5) को लेकर कमरे में बंद कर लिया और थोड़ी देर के बाद कमरे के अंदर ही आग लगा ली।

जब तक आसपास के लोग वह घर में मौजूद अन्य सदस्य कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आग की चपेट में आकर सुनीता व हर्षित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बेटी आयुषी बुरी तरीके से झुलस गई।

जिसे तत्काल ग्रामीणों ने पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ग्रामीणों ने बताया है कि सुनीता की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव में रहने वाले जसवंत के साथ हुई थी। दोनों के बीच आए दिन किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था।

वही घटना को लेकर एसपी राजेश पांडे ने बताया कि थाना रुरा क्षेत्र के ग्राम सरवाटप्पा के मजरा घनश्यामपुर में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने बच्चों समेत आग लगा ली थी।

आग की चपेट में आकर महिला उसके 5 वर्षीय बेटे की मृत्यु हो गई है। जबकि बेटी झुलस गई है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।