3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur news: धूं-धूं कर जल उठी फैक्ट्री, पल भर में खाक हुआ सामान

Kanpur news: कानपुर देहात में शॉर्ट सर्किट के चलते एक फैक्ट्री में आग लग गई। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते तब तक फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur news: धूं-धूं कर जल उठी फैक्ट्री, पल भर में खाक हुआ सामान

Kanpur news: धूं-धूं कर जल उठी फैक्ट्री, पल भर में खाक हुआ सामान

Kanpur news: कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वही आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है।

बताते चलें कि कानपुर देहात के अकबरपुर के अंतर्गत निरंजनपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाबा आनंदेश्वर के नाम से चल रही फैक्ट्री में थर्माकोल बनाने का काम होता है। शनिवार को भोर सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखा थर्माकोल जलने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया। वही फैक्ट्री कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया।

वही मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Story Loader