Kanpur News: कानपुर में चालान का विरोध करने पर पुलिस ने एक युवक को पीट दिया। जिसके बाद विधायक ने समर्थकों के साथ थाने में जमकर हंगामा काटा।
Kanpur News: कानपुर के कलक्टरगंज थाने के अंतर्गत चालान का विरोध करने पर पुलिस ने एक युवक को पीट दिया। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर समाजवादी पार्टी के आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया वही हंगामा की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसीपी ने कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए समझाबुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।
बताते चलें कि आशुतोष चौरसिया अपना वाहन कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा कर किसी काम से चले गए। इस बीच गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज ने यातायात प्रभावित होने पर वाहन का चालान कर दिया। आशुतोष को जब चालान की जानकारी हुई तो आशुतोष ने चालान का विरोध किया। तो चौकी इंचार्ज ने कई थप्पड़ जड़ दिए। वही बेटे को मार खाता देख आशुतोष की मां ने विधायक अमिताभ बाजपेई को घटना की जानकारी दी।
वहीं घटना की जानकारी होते ही विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ कलक्टरगंज थाने पहुंच गए। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगा हंगामा किया। वहीं थाने के बाहर हो रहे हंगामे की जानकारी होते ही मौके पर एसीपी निशंक शर्मा पहुंच गए और उन्होंने विधायक अमिताभ बाजपेई व समर्थकों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा बूझकर शांत कराया तब जाकर कहीं मामला शांत हो सका।
वही पूरी घटना को लेकर एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि चलन को लेकर विवाद हो गया था। मामले में विधायक ने युवक के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।