
Kanpur News: कानपुर के औद्योगिक पहचान की हो रही है नई शुरुआत - योगी आदित्यनाथ
Kanpur News: कानपुर चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उदघाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ फीता काट कर किया। सीएम के साथ उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व राज्य मंत्री वीके सिंह,मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। सीएम ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण करते हुए टर्मिनल भवन में बनाई गई कलाकृतियां को देख कर तारीफ करते हुए निर्माण कार्य की सराहना भी करी।
चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उदघाटन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगरी की पहचान कानपुर की थी। अब इस टर्मिनल के जरिए कानपुर के औद्योगिक पहचान की नई शुरुआत हो रही है। यूपी में जिन-जिन शहरों में एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। वहां नए उद्यम आए हैं।
डबल इंजन की सरकार, डबल स्पीड से काम कर रही है। परिणाम है कि लखनऊ कानपुर के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनकर जल्द तैयार होगा। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष के अंदर बदलते हुए भारत को हम सभी ने देखा है। 2017 के पहले 2 एयरपोर्ट ही क्रियाशील थे।आज 9 चल रहे और 12 एयरपोर्ट बन रहे है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के अंदर लगभग हर कमिश्नरी स्तर पर एक एयरपोर्ट अवश्य होगा।
Published on:
26 May 2023 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
