
Kanpur News :रक्षाबंधन से पहले,"भाई ने बहन को दिए वो ज़ख्म, जिसे भुला ना पाएगी बहन !
Kanpur Crime News: कानपुर में भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां बहन ने अपने ही भाई के ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। वही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी एक युवक से दोस्ती थी। मामले की जानकारी होने पर भाई ने पहले उसे मारा-पीटा और घर से बाहर निकलने पर अंकुश लगाने लगा। इसके बाद अपनी मां से कहा कि इसे ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना पड़ेगा। इसके बाद उसे बंद कमरे में रोजाना दुष्कर्म करने लगा था। विरोध करने पर उसे बेरहमी से मारने-पीटने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस देता था । युवती ने बताया कि उसने पूरी जानकारी अपने मां को दी। तो उन्होंने भाई को समझाने की जगह अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद भाई गए हौसले और बढ़ और उसे रोजाना पूजा-पाठ व तंत्र मंत्र के बहाने घर के कमरे में बंद करता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वही पुलिस ने यूपी की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वही घटना को लेकर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेज गया है। नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
Published on:
12 Aug 2023 08:40 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
