कानपुर

Kanpur News:यातायात पुलिस कर्मियों को भीषण गर्मी और धूप से बचाएगी ‘स्पेशल कैप’, जानिए क्या है खासियत !

Kanpur Traffic Police : चिलचिलाती धूप और गर्मी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये पुलिस कर्मियों के लिए धूप से बचाव को नई कैप डिजाइन की गई है।

less than 1 minute read
Jun 07, 2023
Kanpur News:यातायात पुलिस कर्मियों को भीषण गर्मी और धूप से बचाएगी 'स्पेशल कैप', जानिए क्या है खासियत !

Kanpur Traffic Police : कानपुर में चिलचिलाती धूप और गर्मी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये यातायात पुलिस कर्मियों के लिए धूप से बचाव को नई कैप डिजाइन की गई है। अब चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी नई तरह की कैप लगा कर ड्यूटी करते हुए नजर आएंगे। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने पुलिस कर्मियों को नई कैप पहना कर इसका शुभारंभ किया।

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यह कैप टीएसआई और कांस्टेबल वा हेड कांस्टेबल के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंग की है। सभी कैप फ्लोरोसेंट कलर से तैयार की गई हैं। जिससे इनकी विजिबिलिटी भी काफी अच्छी है। अभी तक पुलिसकर्मी जो ऊलेंन कैप लगाते थे। उससे गर्मी के समय में उन्हें और अधिक गर्मी लगती थी।

टीएसआई व अन्य के लिए हैट और उससे नीचे के पुलिस कर्मियों के लिए कैप तय की गई है। इसके बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के जूते और उनके लिए धूप से बचाने के लिए छातों की भी व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है जल्द ही इस पर भी काम होगा ताकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकें।

Published on:
07 Jun 2023 06:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर