13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ओवैसी 15 मिनट के नेता, सिर्फ मुस्लमानों को…’ शाहनवाज हुसैन का विपक्ष पर करारा वार

Shahnawaz Hussain ने कानपुर में विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लाल टोपी वाले जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर कसा तंज

शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर कसा तंज Source- RealTime

Shahnawaz Hussain Statement on Rahul Gandhi: कानपुर की सियासी फिज़ा गुरुवार देर रात उस समय गर्मा गई, जब दिल्ली से कानपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "लाल टोपी वाले चाहे जितनी कोशिश कर लें, जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन के दम पर फिर जनता का भरोसा जीतेगी। हुसैन ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में सच सामने आ जाएगा।

जनता को गुमराह करने की कर रहे हैं राजनीति

उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है, जबकि देश विकास और स्थिरता के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह भ्रम फैलाकर माहौल खराब करना चाहता है। उन्होंने खासतौर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है। हुसैन ने आगे कहा कि देश की जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और विकास को ही प्राथमिकता दे रही है।

लोकतांत्रिक परंपराओं का करना चाहिए पालन

उन्होंने कहा कि राजनीति केवल विरोध तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें संवाद, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन भी जरूरी है। राहुल गांधी को चाहिए कि वह देश के वरिष्ठ नेताओं के संसदीय आचरण से प्रेरणा लें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने विचारों की दृढ़ता के साथ शालीनता के लिए जाने जाते थे। वहीं लालकृष्ण आडवाणी ने लंबा संसदीय अनुभव लोकतंत्र की मजबूती में लगाया। इसी तरह सुषमा स्वराज ने विपक्ष में रहते हुए भी सकारात्मक राजनीति की मिसाल पेश की। मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सम्मान लोकतंत्र की आत्मा है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक

इसके साथ ही शाहनवाज हुसैन ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। मंदिरों पर हमले, जबरन पलायन और धार्मिक उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आगे शाहनवाज हुसैन ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि ओवैसी भड़काऊ नेता हैं, जो मुसलमानों को भड़का कर राजनीतिक लाभ उठाते हैं और खुद हैदराबाद के महलों में सुरक्षित रहते हैं। हुसैन ने इसे मुसलमानों के बीच तनाव फैलाने वाला कदम बताया और कहा कि ओवैसी सिर्फ 15 मिनट के नेता हैं, जिनके झांसे में समझदार लोग नहीं आते।