कानपुर

Kanpur News: सवाल गलत होने पर शिक्षक का चढ़ा पारा, कक्षा तीन की छात्रा के साथ कर डाली बेरहमी,‌ बिगड़ गई हालत तो…

Kanpur News: कानपुर के एक विद्यालय में गणित एक सवाल गलत होने पर कक्षा तीन की छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से डंडे से पीटा। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
May 25, 2023
Kanpur News: छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा,पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, जानिए क्या थी वजह !

Kanpur News: कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन गांव स्थित निजी विद्यालय में गणित एक सवाल गलत होने पर कक्षा तीन की छात्रा को को शिक्षक ने बेरहमी से डंडे से पीटा। छुट्टी होने पर रोते हुए घर पहुंचीं छात्रा ने शरीर की चोंट दिखाते हुए परिजनों को घटना बताई।

जिस पर परिजन प्रबंधक से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर विद्यालय से भगा दिया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते चलें कि मिर्जापुर निवासी किसान दारा सिंह की 7 वर्षीय बेटी तान्या मझावन स्थित भारतीय विद्या निकेतन में कक्षा तीन की छात्रा है। आरोप है उनकी बेटी तान्या विद्यालय गई हुई थी। पढ़ाई के दौरान गणित के शिक्षक सुनील कुमार ने एक सवाल गलत होने पर बेटी को छड़ी से बेरहमी से पीटा। जिससे उसके पीठ और नाजुक अंगों में चोंटें आई है।

छुट्टी होने पर रोते हुए घर पहुंची छात्रा ने मां और पिता को घटना के बारे बताते हुए चोंटें दिखाई। जिसपर पिता बेटी के साथ विद्यालय जाकर प्रबंधक अनिल से शिकायत की। जिस पर प्रबंधक ने शिक्षक कुछ कहने के बजाए बेटी को फिर से पीट दिया और धमकी देकर भगा दिया।

थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार एनसीआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 May 2023 08:21 pm
Published on:
25 May 2023 08:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर