8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: 10 रुपये का लालच देकर मासूम के साथ करता था दुष्कर्म, फिर हुआ कुछ ऐसा जाना पड़ा जेल…

Kanpur Crime News: कानपुर में पुजारी 10 रुपए का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पुजारी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News: 10 रुपये का लालच देकर मासूम के साथ करता था दुष्कर्म, फिर हुआ कुछ ऐसा जाना पड़ा जेल...

Kanpur News: 10 रुपये का लालच देकर मासूम के साथ करता था दुष्कर्म, फिर हुआ कुछ ऐसा जाना पड़ा जेल...

Kanpur Crime News: कानपुर के थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 80 साल का बुजुर्ग पुजारी 10 रुपए का लालच देकर सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहता था।जिसके चलते शनिवार देर शाम को भी 10 रुपए का लालच देकर सात साल की मासूम को अपने साथ लेकर चला गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मासूम बच्ची के पिता ने रंगेहाथ पुजारी को पकड़ा और पीटकर बर्रा पुलिस को सौंप दिया। वही पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया है।

15 दिनों से कर रहा था दुष्कर्म

मासूम बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति व वह खुद मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं।उनके 7 साल की बेटी, 4 साल और डेढ़ साल का बेटा है। बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर दोनों चले जाते हैं। शुक्रवार को नगर निगम ने उनका घर गिरा दिया था। रात में दोबारा टट्टर लगाकर रहने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान पति घर पर बच्चों को देखने पहुंचे तो बेटी गायब थी। वह अक्सर हाईवे के किनारे स्थित एक मंदिर में कानपुर देहात के 80 वर्षीय महेश कुमार पुजारी के पास खेलने जाती थी। तो पति बेटी को देखने मंदिर की दीवार से झांकने लगे।

उन्होंने देखा कि पुजारी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। वह शोर मचाते हुए गेट खुलवाने लगे। लोगों की भीड़ लगी तो पुजारी अंदर से निकला। आक्रोशित पिता ने पुजारी को जमकर पीट दिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी के अनुसार पुजारी करीब 15 दिनों से 10-20 रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

जेल भेज दिया गया है पुजारी

बर्रा थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपित पुजारी को जेल भेज दिया गया है।