DGP In Kanpur: डीजीपी डॉक्टर आर के विश्वकर्मा गुरुवार सुबह कानपुर पहुंचे। उन्‍होंने पुल‍िस लाइन का न‍िरीक्षण क‍िया।
DGP in Kanpur: पुलिस महानिदेशक आर.के विश्वकर्मा व स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कानपुर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों से समीक्षा बैठक शुरु हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा ने बैठक के बाद पत्रकारों के बातचीत करी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास दुबे और अतीक अहमद पुलिस के लिए एक सबक है। अगर शुरुआती स्तर पर ही अपराधियों पर नकेल कस दी जाए तो दोबारा इस तरह के माफिया पैदा नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि इन घटनाएं से सबक के तौर पर लिया जा रहा है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हुए पकड़े जा रहे हैं। उन पर तत्काल ऐसी नकेल कसी जाए कि वह विकास दुबे व अतीक अहमद ना बन सके।