scriptमेरठ निवासी यूपी पुलिस के दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी | Kanpur: Rape case registered against Meerut resident SI | Patrika News
कानपुर

मेरठ निवासी यूपी पुलिस के दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

कानपुर में यूपी पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जब एक दरोगा के ऊपर दुष्कर्म (आईपीसी की धारा 376) का मुकदमा लिखा गया है। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि दरोगा को गिरफ्तार भी किया जाएगा। ‌

कानपुरMay 23, 2024 / 04:58 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया है। अपनी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शादी का झांसा देकर दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब शादी से मना कर रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। ‌
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

मामला हरबंस मोहाल थाना से जुड़ा है। ‌ पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि हरबंस मोहाल थाना में तैनात तत्कालीन दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी से मना कर रहा है। जो पहले से ही शादीशुदा है। जिसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच एसीपी कोतवाली को दी गई। जांच में दरोगा पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। ‌

क्या कहते हैं अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर?

अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर हरीश चंदर ने बताया कि मेरठ के रहने वाले कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। एसीपी कोतवाली ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच की। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। दरोगा खिलाफ 376 का मुकदमा लिखा गया है। नियमानुसार गिरफ्तारी भी होगी। ‌

Hindi News/ Kanpur / मेरठ निवासी यूपी पुलिस के दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

ट्रेंडिंग वीडियो