13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्कुराते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक Irfan Solanki,बोले “ऊपर वाला है मेरे साथ,इंसाफ होगा”

Kanpur News:कानपुर सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी पर कानपुर कोर्ट लाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
मुस्कुराते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक Irfan Solanki,बोले

मुस्कुराते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक Irfan Solanki,बोले "ऊपर वाला है मेरे साथ,इंसाफ होगा"

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराजगंज जेल से सोमवार को कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी पर पहुंचे। इस दौरान विधायक इरफान सोलंकी ने मुस्कुराते हुए मौके पर मौजूद समर्थकों का अभिनंदन स्वीकार किया और आसमान की तरफ इशारा करते हुए पत्रकारों से कहा कि "ऊपर वाला है मेरे साथ, इंसाफ होगा"।

7 मुकदमो की होनी थी सुनवाई

कानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में विधायक इरफान सोलंकी पर दर्ज 7 मुकदमो को सुनवाई होनी थी। जिसके चलते सोमवार को जाजमऊ में प्लॉट आगजनी की मुकदमे की सुनवाई को कोर्ट आगे बढ़ा दिया गया। अब आगजनी के मामले की सुनवाई 20 जून (मंगलवार) को फिर से सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। वही बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र देने के मामले में भी आरोप तय नहीं हो सके। इस साथ ही अन्य 5 मामलों में भी सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया। अब अन्य 5 मामलों की सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

इरफान सोलंकी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे

जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने 7 नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे। जिसके चलते सभी मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। जिसके चलते सभी मामलों की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं।