Kanpur Suicide: कानपूर के दबौली इलाके में एक अधिवक्ता ने दांत के दर्द से परेशान होकर खुद के गोली मार ली है। इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई है।
Kanpur Suicide : कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिवक्ता ने खुद ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ अधिवक्ता को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दांत की समस्या से थे परेशान
कानपुर के गोविंद नगर दबौली निवासी अधिवक्ता सतीश मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ एक कॉलोनी में रह रहे थे।
परिवार वालों के मुताबिक सतीश काफी दिनों से दांत के दर्द से परेशान चल रहे थे। गुरुवार को पूरा परिवार अपना काम कर रहा था। तभी अचानक सतीश मिश्रा के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी।
परिजन कमरे में पहुंचे जहां सतीश खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए थे। परिजन आनन-फानन में सतीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता सतीश की मौत हो गई।
लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह ने बताया की जानकारी करने पर पता चला है कि अधिवक्ता सतीश मिश्रा दांत की बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते परेशान चल रहे थे।
उन्होंने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।