ना सात जन्मों का बंधन, ना सामाजिक मर्यादा। कोर्ट मैरिज करने के बाद पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोली उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है। अब पति के साथ नहीं वह अपने नए पति के साथ रहेगी। नशेड़ी पति के साथ नई जाएगी। जबकि पति कुछ और ही कहानी बता रहा है। फिलहाल पूरा मामला पुलिस के पास है।
औरैया जिले के दिबियापुर थाना से एक ऐसी खबर निकल कर आई। जिससे एक साथ तीन परिवार प्रभावित हुए। थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी आदेश कुमार ने थाना में तहरीर देकर पत्नी के गायब होने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन किया तो मामला कुछ और ही निकल कर आया। पत्नी ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी आदेश के साथ हुई थी। लेकिन कुछ समय सही बीतने के बाद आदेश की नशे हालत से घर की स्थिति बिगड़ने लगी उसने शराब पीने से मना किया तो आदेश उसे पीटने लगा। कई लोगों से इसकी शिकायत की लेकिन आदेश के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसी बीच उसकी मुलाकात विवेक से हुई और उसने अब अदालत ने शादी कर ली है, अपने पति के साथ नहीं जाएगी। जबकि पति का कहना है कि वह नशा नहीं करता है। उसकी पत्नी झूठ बोल रही है।
पुलिस के बुलावे पर थाने पहुंची शिवानी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है। घटनाक्रम के विषय में उन्होंने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है और अब अपने पहले वाले पति के साथ नहीं जाएगी। वही विवेक कुमार ने बताया कि थाने में उनके भाई को पकड़ कर रखा गया है। उन्हें छोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि उनके भाई की काफी पिटाई की गई है। विवेक के बगल में साथ बैठी शिवानी ने बताया कि पहला पति उसे मारता पीटता था। सही से नहीं रखता था। धमकी भी देता था। विवेक ने कहा कि उनके भाई को छोड़ा जाए और वजह बताई जाए कि उन्हें क्यों पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें
पहले पति आदेश ने बताया
इस संबंध में पहले प्रति आदेश ने बताया कि उसके दुकान जाने के बाद चोरी छुपे उसकी पत्नी फोन पर बात करती थी। पूजा के बहाने उसकी पत्नी घर से बाहर निकली थी और फिर वापस नहीं आई। फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था। घर गया तो वहां पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई कि अब आए तो जान से मार देंगे। आदेश ने बताया कि वह नशा नहीं करता है।