सिकन्दरा-रसूलाबाद मार्ग पर चलने वाली बसों की हालत खस्ता होने के चलते का हाल बहुत बुरा है। यात्रियों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार से बस को चलाते है और बिना रोके यात्रियों को उतरना होता है तो कई बार चालक परिचालक से कहता है, उसके बाद बस रूकती है। जिसका परिणाम शुक्रवार को यात्रियों को भुगतना पड़ गया। जब झीझक से सिकन्दरा के लिये सवारी लेकर चली बस सुरासी गांव के समीप पहुंची तो चालक ने जैसे ही बस खड़ी की। तभी यात्रियों के अनुसार पीछे आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यात्री घायल हो गये। खड़ी बस में जो सवारी थी वह उतर गयी। और चालक उन्हें छोड़कर भाग गया। जबकि टक्कर मारने वाली बस के भी चालक फरार हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को कब्जे मे लेकर घायल गीता देवी, सरिता देवी, हरीशंकर निवासी किशोरा, सावित्री देवी प्रतापपुर शिवली, ममता देवी, गौरव निवासी शहजंहापुर आदि को सीएचसी मे भर्ती कराया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।