4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद प्रदीप की पत्नी ने लगाई गुहार, ससुर और देवर से बचाएं सरकार

शहीद की पत्नी पहुंची कल्याणपुर थाने और पुलिस में ससुर व देवर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, जान से मारने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
martyr pradeep wife neeraj found threat to kill in hindi news

शहीद प्रदीप की पत्नी ने लगाई गुहार, ससुर और देवर से बचाएं सरकार

कानपुर। कल्याणपुर थाने में सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव अपनी दो बेटियों के साथ पहुंची। जहां उसने ससुरालवालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पीड़िता ने बताया कि ससुर-देवर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज के निवासी शहीद प्रदीप
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कन्नौज जिले के सुखसेनपुर निवासी सीआरपीएफ जवान प्रदीप सिंह यादव शहीद हो गए थे। वो अपने पीछे पत्नी नीरजा और दो बेटियां सुप्रिया (10) और सोना (3) को छोड़ गए। शहीद की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ कानपुर के बारा सिरोही में रहती थी, जबकि उनके पिता व परिवार के अन्य सदस्य सुखसेनपुर में रहते थे। पीड़िता का आरोप है कि ससुर व देवर की नजर मेरे घर व सरकारी सहायता पर है। इसी के चलते वो मेरी दो बेटियों के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

शहीद की पत्नी ने लगाए आरोप
शहीद प्रदीप यादव की पत्नी नीरज सोमवार को कल्याणपुर थाने पहुंची। जहां उसने अपने ससुर अमर सिंह और देवर राजेश पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुर और देवर मेरे घर आए और जल्द से जल्द खाली करने का अल्टीमेटम दिया। जब मैंने घर छोड़ने से इंकार किया तो उन्होंने बेटियों समेत मुझे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद ससुरालवालों को तलब किया। थानें में दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

थाने के बाहर रोका
पीड़िता ने बताया कि वो थाने से घर जा रही थी, तभी ससुर व देवर ने उसे रोक लिया और तहरीर वापस लेने का दबाव बनाते हुए फिर से जान से मारने की धमकी दी। नीरज तत्काल पुलिस के पास पहुंची और दोबारा शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा। नीरजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ससुर और देवर हमें मिली सरकारी सहायता में अपना हिस्सा मांग रहे हैं। इसके अलावा वो मुझे कन्नौज में रहनें का दबाव बना रहे हैं। मैंने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो मुझे प्रताड़ित करनें लगे।

नीरज के सारे आरोप निराधार
ससुर अमर सिंह ने बताया नीरज अपने मायकेवालों के कहनें पर हम पर झूठें आरोप लगा रही है। शहीद के पिता ने कहा कि मैंने अपना बेटा खोया है। मुझे धन-दौलत से कोई लेना-देना नहीं है। नीरज के भाई की नजर मेरे शहीद बेटे के घर पर है। शहीद के पिता ने नीरज व उसके भाई के खिलाफ मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि शहीद की पत्नी की तरफ से दो तहरीर मिली हैं। जबकि पिता ने भी शिकायती पत्र दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader