8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: दिन में गर्मी और रात में पंखे की हवा में भी ठंड का एहसास, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश तो वाला दिन रहेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी 30 सितंबर को भी दिन भर बूंदाबांदी होने की संभावना है न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में सूरज की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन रात में पंखे की हवा भी लोगों को ठंड का एहसास करा रही।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather update: दिन में गर्मी और रात में पंखे की हवा में भी ठंड का एहसास, जाने मौसम का हाल

Weather update: दिन में गर्मी और रात में पंखे की हवा में भी ठंड का एहसास, जाने मौसम का हाल

सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जब दिन में तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है। शाम होते होते तापमान में काफी गिरावट हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार फिर बारिश वाला दिन रह सकता है। जब सुबह हल्की फुल्की और बाद में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री के और पासवर्ड सकते हैं। आगामी 25 सितंबर को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। दिनभर सूर्य और बादल की आंख मिचोली के बीच हल्की फुल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।

सितंबर महीने में जमकर बारिश हुई इस दौरान खेत खलिहान से लेकर सड़क तक में पानी पानी भर गया। कई कच्चे मकान भी गिर गए और जान माल का नुकसान हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। दोपहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

आगामी 25 सितंबर का मौसम

आगामी 25 सितंबर को भी बारिश वाला मौसम रहने की जानकारी मिल रही है। रात में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। जिसका असर सुबह भी दिखाई पड़ेगा। सुबह का तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि दोपहर का तापमान 30-31 डिग्री रह सकता है। शाम को 27 से 29 डिग्री तापमान के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की भी संभावना है।