25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री धर्मपाल ने कहा जनता को उकसा रहे नेता, समाज को बांट कर हथियाना चाहते हैं सत्ता

यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, चुनाव जीतने के जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहा विपक्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 7 Sep 2018, 11:06 AM IST

Minister Dharampal statement, divide people and wants to gain power

मंत्री धर्मपाल ने कहा जनता को उकसा रहे नेता, समाज को बांट कर हथियाना चाहते हैं सत्ता

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक करने के लिए अंसलभवन पहुंचे। वो यहां बीजपी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन किया और फिर कटरी के अलावा अन्य गांवों का दौरा कर राहत-बचाव कार्य को देखा। इस मौके पर मंत्री ने सवर्णों के भारत बंद पर कहा कि, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती को देश व प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है और वो इसी के कारण परेशान है। समाज को बांट कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सबका-साथ, सबका-विकास के फार्मूले के तहत काम कर रहे हैं। दलित, ओबीसी और सवर्ण समाज को विपक्ष लड़वा कर चुनाव जीतना चाहता है, पर जनता जर्नादन सब भलीभांति जानती है और 2019 के लोकसभा चुनाव में इनकी साजिश को वोट के जरिए धराशाही कर देगी।

सवर्ण हमारे साथ
सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अफसरों को तत्काल निराकरण के आदेश दिए। इस मौके पर जब मंत्री ने भारत बंद के मामले पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यहां पर पिछड़ी जातियों में बैकवर्ड ज्यादा है और जिनकी संख्या करीब 14 प्रतिशत से ज्यादा है और यह टोटल भाजपाई हैं। सिचाई मंत्री ने कहा कि आरक्षण का लाभ बैकवर्ड में विशेष बिरादरी उठाने का काम करती थी लेकिन अब वो नहीं उठा पाएगी। आरक्षण का लाभ सभी जातियों को मिलेगा। भारत बंद पर सिंचाई मंत्री ने कहा की कहीं ना कहीं यह राजनीतिक साजिश है, जिसे धीरे-धीरे लोग जान रहे हैं। सवर्ण बीजेपी से कभी नाराज नहीं हो सकता। थोड़े बहुत राजनितिक लोग है जो यह सब कर रहे हैं।

सपा-बसपा का नहीं बचा अस्तित्व
मंत्री धर्मपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा का यूपी में अब अस्तित्व नहीं बचा। अपने को राजनीति में जिंदा रखने के लिए दोनों दल गठबंधन कर चुनाव में उतरने जा रहे हैं। पर 22 करोड़ की जनता इनके पूराने कार्यो का आज भी याद रख हुए है और मतदान के जरिए गठबंधन का हवा निकाल देगी। मंत्री ने बताया कि योगी सरकार ने पिछले चौदह-पंद्रह माह के दौरान कई एतिहासिक कार्य किए। अखिलेश और मायावती ने अपने घर, परिवार और कुनबे का विकास किया, लेकिन बीजेपी सबको विकास कर रही है। अब बिजली सिर्फ गिनती के जिलों में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आती है। मंत्री ने दावा किया कि मायावती औरन अखिलेश यादव यूपी में 5 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।

40 जिले बाढ़ से प्रभावित
म्ंत्री धर्मपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 40 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें 26 जिले काफी सवेंदनशील है। कानपुर सवेंदनशील जिले में आता है इसलिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि गंगा किनारे रहने वाले लोगां को दुसरी जगह बसाने का काम करें। कानपुर के 19 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां अभी तक कोई जन हानि नहीं हुई है। केवल किसानों की उनकी फसले खराब हुयी है आकलन करके उनको मुवावजा दिया जाएगा। जिन ग्रामीणों के मकान बाढ़ में ढह गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाकर दिए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि इस साल बारिश ज्यादा होने के चलते बाढ़ का दायरा बढ़ा है।