20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक में हुआ फैसला, ऐसे बदलेगी नगर पालिका झींझक की सूरत

100 वर्ष पुरानी इस झींझक नगर पंचायत को शासन की मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका बनने के बाद नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक आहूत की गयी

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Jun 26, 2016

kanpur dehat

kanpur dehat

कानपुर देहात.
100 वर्ष पुरानी इस झींझक नगर पंचायत को शासन की मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका बनने के बाद नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक आहूत की गयी। जिसमें सदस्यों की मौजूदगी में नगर पालिका के विकास को लेकर कई अहम फैसले लिये गये। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुयी बैठक में निकाय का उच्चीकरण होने के चलते नाम परिवर्तन कर नये नाम के होर्डिंग्स व समूचे कस्बे में करीब 5 हजार पौधे लगाये जाने, पेयजल की बरबादी सहित आवारा जानवरों पर नियंत्रण करने की बात नगर पालिका सदस्यों के सम्मुख रखी गयी। जिसमें सभी सदस्यों की सर्व सहमति से उक्त प्रस्ताव पारित किया गया।


इस तरह चमक उठेगी झींझक नगर पालिका

जनवरी 1916 में नगर पंचायत के रूप में गठन होने के बाद अपनी एक शताब्दी पूरी कर चुकी झींझक नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार यादव के अथक प्रयासों के बाद झींझक को पिछले माह नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ। जिसका स्वरूप बदलने को लेकर प्रथम बैठक की गयी। जिसमें यह निर्णय लिया गया, कि नगर के सभी प्रवेश द्वारों पर होर्डिंग्स में निकाय का नाम परिवर्तन करके इनके स्थान पर नगर पालिका के बोर्ड लगवाये जायेगे। इसके अतिरिक्त नगर में हो रही पानी की बरबादी को रोकने के लिये एक अभियान चलाया जायेगा।


जिसमें नगर पालिका के एक कर्मचारी को इस कार्य के लिये नियुक्त किया जायेगा। जो समूचे नगर मे निरीक्षण करेगा। मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन 7 करोड़ पौधे लगवाये जाने को ध्यान मे रखते हुये नगर पालिका झींझक के लिये आवंटित एक हजार पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 5 गुना अधिक पौधे लगवाये जायेंगे। ये पौधे नगर के निश्चित स्थानों को चिन्हित करवाकर वहां पर रोपित कराये जायेंगे। जिससे पर्यावरण में सहयोग किया जा सके।


रमजान के माह को देखते हुये कुछ नया होगा

नगर पालिका बोर्ड द्वारा रमजान के माह को देखते हुये क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई मस्जिद के साथ मोहल्ले में रोशनी सहित पानी की समुचित व्यवस्था करायी जायेगी। मस्जिद के बाहर वाटर कूलर लगाया जायेगा। रमजान माह में रोजेदारों द्वारा कई बार शिकायत मिली है, कि समूचे नगर में दिन भर आवारा जानवर क्षेत्र भर मे भ्रमण करते है।


जिससे नमाज के लिये जाते वक्त कभी कभी जानवरों की वजह से नमाजी व रोजेदार नापाक हो जाते है, जो एक गम्भीर समस्या है। मुस्लिम वर्ग के लोगो की शिकायत के आधार पर नगर पालिका ने बताया कि नगर में घूम रहे आवारा जानवरों पर नियंत्रण लगाने के लिये जानवरों के पालक को नोटिस दिया जायेगा। इसके बावजूद अगर लोगों ने एक सप्ताह के अंदर अपने जानवरों को नहीं किया, तो उन्हे आर्थिक रूप से दंडित किया जायेगा।


नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि झींझक नगर पंचायत के दिन बहुर गये है। नगर पालिका बनने से नगर का विकास कराया जायेगा। बैठक मे सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुये है। जल्द ही शासन को ये रिपोर्ट भेजकर सभी विकास कार्य सुनिश्चित कराये जायेगे।