कुलपति ने बताया कि पैथोलॉजी में 129 प्रकार की जांचें हो सकती हैं। इनमें हीमोटोलॉजी, सीरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, थायराइड, प्रोलैक्टिन, प्रोजेस्ट्रान, विटामिन डी, डाइमर, कैंसर मार्कर्स आदि जांचें हैं। यहां व्यक्ति के पूरे शरीर का चेकअप भी होगा। फिजियोथेरेपी ओपीडी का पंजीकरण शुल्क 50 रुपये और मशीनों से उपचार का प्रतिदिन शुल्क 50 रुपये रखा गया है।