22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी स्वास्थ्य विभाग का नया आदेश, 10 वर्षों से अधिक समय से जमे पदाधिकारियों को हटाया जायेगा

Office Bearers Working for more than 10 years will be removed- यूपी प्रशासन चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने फर्जी यूनियन बनाकर अपने जनपदों में काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने ऐसे लोगों की सूची तलब की है।

2 min read
Google source verification
Office Bearers Working for more than 10 years will be removed

Office Bearers Working for more than 10 years will be removed

कानपुर. Office Bearers Working for more than 10 years will be removed. यूपी प्रशासन चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने फर्जी यूनियन बनाकर अपने जनपदों में काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने ऐसे लोगों की सूची तलब की है। निदेशक प्रशासन डी राजा ने राज्य के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों और मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जनपद में कर्मचारी संगठन का पूरा विवरण मांगा है। उन्होंने इस बात की जानकारी मांगी है कि कितने वक्त से उक्त संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर तैनात हैं। उनकी जनपद में कितने दिनों से तैनाती है। निदेशक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी को तबादला नीति में शामिल किया जाएगा। एक जनपद में 10 वर्ष से अधिक समय से जमे पदाधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा।

सभी कर्मचारियों के तबादले

शासन से आए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि तबादला नीति के जरिये सभी कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों को इस तरह छूट नहीं दी जा सकती। फर्जी संगठन बनाकर अपने जनपदों में जमे कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर एक्शन लेने को कहा गया है।

निशाने पर हैलट के कर्मचारी नेता

नए आदेश के बाद कुछ हैलट अस्पताल के कुछ कर्मचारी नेताओं पर ट्रांसफर की गाज गिरना अब तय माना जा रहा है। इसमें से फार्मासिस्ट विभाग के एक कर्मचारी नेता का नाम खासा चर्चाओं में है। इसी तरह औषधि भंडारण विभाग के एक नेता का भी नाम सामने आया है। इनके एक रिश्तेदार ओपीडी में कार्यरत हैं। ऐसे कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें:विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर बड़ी जालसाजी, दुकान आवंटन के नाम पर 70 लाख की वसूली

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार की छात्रवृत्ति योजना, जानें कैसे मिलेगा स्कॉलरशिप योजना का लाभ