
BIG BREAKING पनकी पॉवर में हाउस ब्लास्ट, एक किमी तक फैली आग
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र स्थित पनकी पॉवर हाउस के के ट्रांसमिशन सबस्टेशन में देरशाम एकाएक आग लग गई, जिससे की वह धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग जान बचाकर भाग निकले। कुछ मिनटों के अंदर आग ने एक किमी के इलाके को अपनी आगोस में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके में बेरीकेटिंग लगा आने-जाने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। धुएं के चलते स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर पार्को में शरण लिए हुए हैं।
अचानक लगी आग
यूपी के सबसे पुराने विद्युत पॉवर हाउस में शुमार पनकी हाउस के ट्रांसमिशन सबस्टेशन में आग लग गई। मशीनों में केमिकल लिक्विएड मौजूद रहता है। जिससे देखते देखते थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटे इतनी ऊंची थी की लगभग एक किलोमीटर दूर से उन्हें देखा जा सकता था। इलाके में आग लगने से हड़कम्प मच गया। तुरंत लाइन डाउन की गई। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। एक के बाद एक दस दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का काम शुरू हो गया।
घरों से बाहर निकले लोग
टाग लगने से धुएं का गुब्बार एक किमी तक फैल गया। जिससे स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से निकल कर पार्को व अन्य स्थानों में शरण ली। लोगों ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास पॉवर हाउस में ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी और आग लग गई। वहां पर मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग जान बचा कर भागे। मजदूर ने बताया कि आग मशीनो को अपनी आगोस में ले लिया, जिससे केमिकल फठ गया। वहीं अभी पुलिस-प्रशासन आग लगने के कारणों के बारे में कुछ बता पाने की स्थित में नहीं है। बिजली विभाग के अलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कई इलाकों की बिजली गुल
पनकी पॉवर हाउस में आग लग जाने के चलते सर्वोदय नगर, पनकी, आजाद नगर, नवाबगंज समेत आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में बत्ती प्रभावित हुई है। पावर हाउस में तैनात अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण अभी तक समझ नहीं आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। सीएफओ का कहना है कि आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। केमिकल होने के कारण आग की लपटे और भड़क रही है। उन्हें बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं जानकारों की मानें तो आग से करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है। साथ ही जान-माल के बारे में भी कोई भी कुछ बतापे की स्थित में नहीं।
Published on:
17 Jun 2018 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
