3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

युवतियों के पास से लाखों की नकदी मिलने से मचा हड़कंप

मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान गोविंदनगर थानाक्षेत्र से पांच युवतियों के पास से बरामद की रकम, पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आने पर सभी को छोड़ा गया।

Google source verification

कानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के साथ जिलाप्रशासन के अधिकारी आने-जाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। देरशाम गोविंदनगर थानाक्षेत्र स्थित साकेत नगर के पास सेक्टर मजिस्ट्रेट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी सफारी सवार पांच युवतियों को उन्होंने रोका। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 2 लाख 34 हजार रूपए बरामद किए। मजिस्ट्रेट रामानंद अवस्थी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पैसा जब्त कर पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

चेकिंग के दौरान रकम बरामद
साकेत नगर के दीप तिराहे पर रविवार को चेकिंग के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरएन अवस्थी ने सफारी सवार पांच युवतियों के पास से दो लाख 34 हजार रुपये पकड़े। पूछताछ में युवतियों ने अपना परिचय दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी सुनीता उर्फ नीशू थापा, जारा खान, माही उर्फ पूजा, सिम्मी और नागालैंड निवासी जैंनी बताया। उनका कहना है कि वह साकेत नगर में किराये पर रहकर नजीराबाद स्थित बर्रा-दो निवासी विशाल श्रीवास्तव के डेंजा नाइट स्पा में नौकरी करती हैं। इस बीच पैसों को लेकर युवतियों द्धारा गोलमोल जवाब देने के चलते मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए।

फिर खुला राज
पुलिस ने जब युवतियों से पूछताछ की तो माही ने पैसों के राज से पर्दा उठा दिया। माही ने पुलिस को बताया कि 17 मई को भाई का शादी है। मैंने स्पा संचालक विशाल से अपने भाई की शादी के लिए छह महीने का वेतन और दो महीने का एडवांस रूपए लिया था और जेवर खरीदने जा रही थी। पुलिस ने माही समेत तीन अन्य युवतियों को लेकर विशाल के पास पहुंची। जहां विशाल ने पुलिस को दस्तावेज के साथ बताया कि मैंने एडवासं में उसे वेतन दिया है। इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद युवतियों को पैसे के साथ छोड़ दिया।