8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में पीएम मोदी पर गरजीं प्रियंका, राफेल सौदागरों को उखाड़ फेकेंगी जनता

राफेल डील पर लगाए गंभीर आरोप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा किया प्रहार

3 min read
Google source verification
priyanka chaturvedi attacks modi government on rafael deal again

कानपुर में पीएम मोदी पर गरजीं प्रियंका, राफेल सौदाबारों को उखाड़ फेकेंगी जनता

कानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है, वहीं विपक्ष भी पीएम मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए सड़क पर उतर आया है। राफेल मामले को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने रणनीतिकारों को लगा दिया है और इसी के तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी कानपुर पहुंची और मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार पर जमकर बरसीं। प्रियंका ने राफेल सौदा मामले को भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि देश के चौकीदार भ्रष्टाचार के भागीदार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त की निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए देश के साथ वादाखिलाफी करने के साथ ही भ्रष्टाचार किया। आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे चौकीदारों को हरा कर गुजरात रवाना कर देगी और देश में फिर से सुकेलरवादी सरकार बनाएगी।

12 दिन पुरानी कंपनी को दिया ठेका
अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी बुधवार की शाम कानपुर पहुंची। तिलकहॉल स्थित कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर उनके साथ मंथन किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों से कहा कि गुटबाजी और विवाद को छोड़कर पीएम मोदी और सीएम योगी की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। टिकट के बजाए पार्टी को बूथों तक मजबूत करें। जिसे पार्टी हाईकमान टिकट दे, उसे मिलकर जिताएं। प्रियंका ने तिलकहॉल परिसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए जमकर पीएम मोदी पर प्रहार किए। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद सौदे में देशहित को पूरी तरह से दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक तरफ यह सौदा पिछली तय शर्तों से कहीं ज्यादा मूल्य पर किया है, वहीं, दूसरी ओर इन जहाजों की देखरेख का ठेका दशकों का अनुभव रखने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी को दरकिनार कर महज 12 दिन पुरानी कंपनी को दे दिया है।

मित्र को पहुंचाया फाएदा
प्रियंका ने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक उद्योगपति मित्र के लाभ पहुंचाने की काम किया गया है। उन्होंने कहा, “मेक इन इण्डिया की दुहाई देने वाली मोदी सरकार ने यह ठेका देश में हवाई जहाज बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को न देकर अंबानी की गैर अनुभवी कंपनी को देना सही समझा, जो सरकार द्वारा सीधे तौर पर किए गए पक्षपात को सिद्ध करने के लिए काफी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केवल इतना ही नहीं, संप्रग सरकार ने इन विमानों के लिए जो कीमत फ्रांस सरकार से तय की थी, उनसे तीन गुना ज्यादा कीमत पर यह डील कर देश की जनता को धोखा दिया है, उसके विश्वास को तोड़ा है। इस सरकार ने इन जहाजों की मरम्मत आदि कार्यों का जिम्मा अंबानी को देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया है।

इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,“आगामी लोकसभा चुनावों में जनता मोदी को इसका जवाब जरूर देगी. 2019 के चुनावों मे कांग्रेस मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, कमजोर आर्थिक नीति, बढ़ती बेरोजगारी और निरंतर घटते आय के साधन, जनता से जुड़े मूल मुद्दों को भरमाने के प्रयास जैसे विषयों को पूरी शिद्दत से उठाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि सरकार ने कोई घोटाला नहीं किया है तो संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों बच रही है। हमारी सरकार आई तो समिति बनाकर जाच कराएंगे। सभी दोषियों को सजा दिलाएंगे। उससे पहले इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में हुए घोटाले पर जनता को खुलकर विरोध में सामने आना होगा। उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है, वह जनता के साथ हर समय खड़ी है।