7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Locker: कानपुर में पीएनबी बैंक लॉकर से गायब 15 लाख के जेवर, जानिए क्या हुई घटना

Bank Locker Case: सेंट्रल बैंक के बाद कानपुर में एक बार फिर बैंक लॉकर चोरी सामने आई। पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से करीब 15 लाख के जेवर गायब मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 29 Apr 2022, 10:26 AM IST

Punjab National Bank locker missing 15 lakh Jewellery in Kanpur

Punjab National Bank locker missing 15 lakh Jewellery in Kanpur

कानपुर में हाल फिलहाल में सेंट्रल बैंक के 11 लॉकरों से साढ़े चार करोड़ के जेवरात चोरी होने का मामला किसी तरह ठंडा पड़ा था कि अब पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से 15 लाख के गहने गायब होने से हड़कंप मच गया। ये लॉकर निजी अस्पताल में काम करने वाले चीफ अकाउंटेंट का है। उन्होंने किदवई नगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जूही बारादेवी निवासी राजेश मिश्रा का पंजाब नेशनल बैंक की निराला नगर शाखा में लॉकर है। इसमें उन्होंने अपने, पत्नी, बेटे और पौत्रों के जेवर रखे थे। राजेश के मुताबिक जनवरी में इकलौते बेटे का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी शकुंतला ने बेटे और पौत्र के जेवर लॉकर से वापस लाने के लिए कहा। राजेश पांच साल बाद लॉकर ऑपरेट करने बैंक पहुंचे। उनके मुताबिक लॉकर में अलग से एक ताला लगाया था। जो लगा हुआ था मगर उसमें जंग लग गई थी। जैसे ही चाभी लगाई तो वह ऐसे खुल गया जैसे कभी बंद ही न हो। राजेश के मुताबिक लॉकर में रखा पत्नी का बेंदा, दो हार, बेटे की चेन, पौत्र व उनकी चेन, अंगूठी आदि जेवर थे जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। राजेश ने तुंरत किदवई नगर पुलिस से शिकायत की। दारोगा उनके साथ बैंक गए और लॉकर चेक किया।। उन्होंने शाखा प्रबंधक अमन से भी बात की।। लॉकर रजिस्टर भी मांगा ताकि पता चल सके कि आखिरी बार कब ऑपरेट किया गया था। हालांकि पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े - काठमांडू समेत हिमालय की पहाड़ियों के दर्शन, रेल टूरिज्म कम बजट में घूमाएगा देश

क्या बोले शाखा प्रबंधक

शाखा प्रबंधक अमन ने कहा कि लॉकर में अतिरिक्त ताला लगा था। 2015 के बाद लाकर पहली बार इसे ऑपरेट किया गया था।। राजेश को सलाह दी है कि घर पर भी चेक कर लें। शिकायत लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के साथ हम लोग भी रजिस्टर और रिकॉर्ड चेक रहे है।

यह भी पढ़े - इस बार सस्ता होगा आम, जानिए क्या कह रही आम की फसल