कानपुर। नवरात्र पर्व पर जहां पूरा देश देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर में भी कई मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक मां के दरबार पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है। लेकिन कानपुर के एक मंदिर में माता के दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के बारा देवी मंदिर पौराणिक और प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का सटीक इतिहास तो किसी को नहीं पता। लेकिन कानपुर और आस-पास के जिलों में रहने वाले लोगों में इस मंदिर की देवी के प्रति गहरी आस्था है। तभी साल के बारह महीनों और खास कर नवरात्र में लाखों भक्तों की अटूट आस्था बारा देवी मंदिर में भीड़ के रूप में देखने को मिलती है। दक्षिणी इलाके में स्थित बारा देवी मंदिर का इलाका, बारा देवी के असली नाम से जाना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं देवी के नाम से दक्षिण के ज्यादातर इलाकों के नाम रखे गए हैं। इन इलाकों में बर्रा 1 से लेकर बर्रा 9 तक, बिन्गवा, बारासिरोही आदि। बर्रा विश्व बैंक का नाम भी देवी के नाम पर ही रखा गया है।