3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur में 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार !

Kanpur news: कानपुर में दुकानदार ने एक बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत करी। बच्ची ने पूरे घटना की जानकारी अपने पिता को दी। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur में 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार !

Kanpur में 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार !

Kanpur news: कानपुर के थाना काकादेव क्षेत्र के अंतर्गत टॉफी लेने के लिए दुकान पहुंची एक बच्ची के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर बच्ची रोती हुई घर पहुंची और दुकानदार के द्वारा की गई हरकत की जानकारी अपनी पिता को दी। दुकानदार की हरकत से नाराज पिता ने थाना में लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग करी। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि काकादेव निवासी एक 10 वर्षीय बच्ची देर शाम घर के पास बनी दुकान में टॉफी लेने के लिए गई थी। आरोप है, कि दुकान में मौजूद ज्ञानेंद्र ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसका मुंह दबाने लगा। इस दौरान वह हाथ छुड़ाकर भागते हुए सीधे परिजनों के पास पहुंची।

परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची इतनी दहशत में थी, कि वह लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। काफी देर बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वही पूरी घटना को लेकर काकादेव थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Story Loader