3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

1200 रूपए इस ट्रेन की बोगी के टॉयलेट का किराया

श्रमशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में कोंच अटेंडेंट ने यात्रियों से लिए पैसे फिर उन्हें टॉयलेट में बैठाया, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, मंत्री को परोसा गया गया था बासी खाना, अभी तक नहीं हुई कार्रवई।

Google source verification

कानपुर। कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में एसी डिब्बों में यात्रियों को बैठाने के नाम पर मोटी कमाई का खेल जारी है। कोंच अडेंटट पैसे लेकर बोगी में बने टॉयलेट के मुसाफिरों को बैठा रहे हैं और उसके बदले 1200 रूपए ले रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में कोंच अडेंटेंट बकाएदा पैसे हुए लेते दिखाई पड़ रहा है, बावजूद रेलवे के अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं। बतादें बीतें दिनों भारत वंदेमारत ट्रन में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को बासी खाना परोसा गया। उन्होंने खुद रेलमंत्री पियूष गोयल से शिकायत की, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर यात्रियों का कहना है कि मोदी सरकार के पांच साल बीत जाने और फिर से सत्ता में वापसी के बाद ट्रेन में जड़ जमाए भ्रष्टाचार जस के तस मौजूद है।

बदले में टॉयलेट पर बैठाया
श्रमशक्ति ट्रेन से दिल्ली से कानपुर आ रहे यात्री अमन प्रताप ने बताया की एसी कोच के अटेन्डेन्ट ने एसी कोच में सीट देने के नाम पर यात्रियों से 1200 रूपए कैश लिए। हम भी बोगी के अंदर खड़े थे। उसने हमसे भी पैसा मांगा, लेकिन नकद राशि नहीं होने के चलते मैंने पेटीएम के जरिए पैसा ट्रांसफर किया। कोच अटेन्डेन्ट ने पैसे लेने के बाद कहा सीट तो नहीं मिलगी, हां आप टॉयलेट में लेट जाएं। हमारे साथ करीब आधा दर्जन यात्री टॉयलेट बैठकर कानपुर सेंट्रेल आए।

अधिकारियों ने बोलने से किया इंकार
मामले पर रेलवे के अधिकारियों से इस पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहनें से इंकार कर दिया। सेंट्रल स्टेशन में एक ट्रेन की बोगी से उतरे यात्रियों ने बताया कि हमनें सीट रिजर्व कराई, लेकिन कोच अडेंटेंट ने उस पर दूसरे को बैठा रखा था। मजबूरी में हमें टॉयलेट में पूरी रात जगकर सफर करना पड़ा। इतना ही नहीं ट्रेन की रिर्जव बोगियों ने रेलवे के अधिकारी बड़े पैमाने पर कारोबारियों का माल लेकर आते हैं और यहां से अन्य शहर पहुचाते हैं। जिससे सरकार को हर माह करोड़ों का चूना लगता है।

मंत्री को परोसा गया बासी खाना
कुछ दिन पहले बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और अन्य यात्रियों को घटिया और बासी खाना परोस दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ कोच में मौजूद दिल्ली जा रहे आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर अमय करकरे समेत कई यात्रियों ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज की है। उन सभी ने बताया कि रात करीब आठ बजे पेंट्री कार के कर्मचारी खाना लाए तो पनीर से दुर्गंध आने जैसा लगा। पैकेट खोला तो पूरा खाना बासी लगा। कोच अटेंडेंट से पूछा तो कहा कि जो खाना आया, वही दिया गया। इस पर साध्वी ने मंत्री पियूष गोयल से पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

ट्रेन में सवार यात्रियों की मौत
नई दिल्ली के निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार चार यात्रियों ने गर्मी के कारण दम तोड़ दिया। यात्री आगरा से कोयम्बटूर जा रहे थे। एक यात्री को गंभीर हालात में झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बतादें दक्षिण भारत के 68 तीर्थयात्रियों का जत्था उत्तर भारत की यात्रा के बाद तमिलनाडु लौट रहा था। यह सभी यात्री दोपहर आगरा केंट से ट्रेन में सवार हो गए। केरला एक्सप्रेस सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्वालियर आई। इस दौरान ट्रेन के एस-8 और एस-9 कोच में यात्रियों को भीषण गर्मी के कारण घबराहट होने लगी। इससे पहले कि उनके साथी कुछ समझ पाते, ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो गई और चार लोग काल के गाल में समा गए।