
बेखौफ चोरों ने राज्यपाल के दामाद के घर की चोरी, राजभवन से फोन आया तो हरकत में आई पुलिस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बेखौफ चोरों ने हरियाणा के राज्यपाल (Hariyana Governer) के दामाद व उनके पड़ोस के घर लाखों की चपत लगा दी। राजभवन (Hriyana Rajbhavan) से फोन आने के बाद जब पता चला कि पीड़ित राज्यपाल के दामाद (Son In Law Of Hariyana Governer) हैं तो हरकत में आई पुलिस ने कालोनी में आने वाले युवक सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दरअसल कानपुर जिले के पनकी की पावर प्लांट (Panki Power Plant) ऑफीसर्स कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता रामकुमार का आवास है जो कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के दामाद हैं। बीते दिनों चोरों ने उनके सरकारी आवास के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया था।
पनकी पावर प्लांट में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत रामकुमार के मुताबिक पिछले माह कोरोना संक्रमित होने पर बेहतर इलाज के लिए वह 15 अप्रैल को पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल चंडीगढ़ चले गए थे। पड़ोसी सहायक अभियंता रविंद्र हरि भी बीमार हो गए। वह भी इलाज के लिए आगरा के बरौली अहीर स्थित अपने पैतृक घर चले गए थे। इस बीच चोरों ने अधीक्षण अभियंता व सहायक अभियंता के सूने घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये कीमत का माल पार कर दिया।
पिछले दिनों पड़ोसियों ने दोनो आवासों का खुला गेट देख सूचना दी। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद रामकुमार और रविंद्र हरि परिवार संग वापस लौटे और तीन दिन पूर्व पनकी थाने में रिपोर्ट लिखाई, लेकिन पुलिस हीलाहवाली करती रही। दो दिन पूर्व चंडीगढ़ स्थित राजभवन से अधिकारियों के पास फोन आया तो पता लगा कि रामकुमार राज्यपाल के दामाद हैं। तब पुलिस ने जांच तेज की और मंगलवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि जांच में पता लगा है कि मुकदमे के वादी अधीक्षण अभियंता रामकुमार, हरियाणा के राज्यपाल के दामाद हैं। उनके और पड़ोसी सहायक अभियंता के घर चोरी के मामले में एक नौकरानी के बेटे समेत तीन युवकों को पकड़ा गया है। चोरी का जल्द खुलासा होगा।
Published on:
25 May 2021 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
