
कानपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर बारह बजे के करीब आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बजरंगबली की मूर्ति का अनावरण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वो स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए हनुमान चालीसा का वर्णन किया और बताया कि देश की जनता चाहे साक्षर हो या निरक्षर लेकिन हनुमान चालीसा सभी को याद रहती है। इंसान जब सबसे ज्यादा संकट में होता है तो उसे सबसे पहले भगवान हनुमान और हनुमान चालीसा ही याद आती है। इस दौरान सीएम ने स्टूडेंट्स से कहा कि सेना में जाएं और देश सेवा करें। सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मजबूत इरादे और हिन्दुस्तान फौज की ताकत के चलते चीन को झुकना पड़ा आौर उसे डोकोलम बार्डर से पीछे हटना पड़ा।
वीआईपी कल्चर देख अफसरों पर बिसरे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ स्कूल परिसर पर आए तो भाजपा नेताओं के साथ स्कूली छात्रों ने उन्हें फूल देकर स्वागत किया। स्टूडेंट्स ने वंदेमारत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं सीएम के लिए मंदिर की सीढ़ियों तक प्रशासन ने रेड कार्पेट बिछाई हुई थी। सीएम की जैसे ही नजर पड़ी तो उन्होंने डीएम सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री देश में वीवीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते हैं, पर आप लोग इसे जिंदा रखने पर तुले हुए हैं। दोबारा ऐसी गलती न करें।
सीएम ने स्टूडेंट्स से सेना में जाने की अपील
सीएम योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदायाल स्कूल से स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा एमबीए, बीसीए व कम्प्यूटर की डिग्री लेकर प्राईवेट सहित अन्य नौकरियों ने जाने के लिए हाथ पैर आजमाते हैं, जबकि सेना में भी जाकर आप अपने जौहर दिखा सकते हैं। सीएम ने इस मौके पर कहा कि हमें जानकारी मिली है कि यहां के कई छात्र हर सेना में ज्वाइनिंग लेते हैं, जो बहुत खुशी की बात है। सीएम ने बच्चों से अपील की वो अपने आसपास गंदगी न पनपने दें। खुश साफ-सफाई करें और दूसरों को इसके लिए जागरूक करें।
पढ़ें और दूसरों को जोड़ें
सीएम ने स्टूडेंट्स से कहा कि मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें। साथ ही जो बच्चे शिक्षा से दूर हो उन्हें स्कूल लाने का भी प्रयास करें। आप शिक्षित होंगे तो देश विकास करेगा। सीएम ने इस मौके पर शिक्षिकों से कहा कि अपके प्रयास के बल पर देश के युवा सही रास्ते पर जा रहे हैं। माता-पिता के बाद बच्चे के विकास में गुरू का अहम योगदान रहता है। जहां भी शिक्षा पीछे रही वह देश अराजक होता है। इसकी बागनी हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में देखने को मिल रही है।
Published on:
07 Sept 2017 02:42 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
