
डिप्टी सीएम ने यूपीकोका पर अखिलेश को दी सलाह, डरने के बजाय भइया राहुल से पूछ कर दें बयान
कानपुर. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा कानपुर के साकेत नगर स्थित एक गेस्टहाउस में पहुंचे। यहां उन्होंने यूपीकोका का विरोध कर रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सलाह दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा नेता के जो युवा साथी (राहुल गांधी) हैं, उनकी कांग्रेस यह कानून कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे पहले लाई थी। वह दोनों एक-दूसरे से पूछ लें कि यह कानून कैसा है और फिर से इस पर बयान दें। हां अगर समाजवादी परिवार के अंदर व बाहर कुछ लोगों ने गलत किया है तो डरना स्वाभाविक है। भू-माफिया, राशन माफिया, खनन माफिया सहित अन्य अपराध करने वाले अपराधी इस कानून के दायरे में आएंगे। भाजपा कभी भी राजनीतिक द्धेष भावना के साथ विरोधी दलों पर कभी कार्रवाई नहीं करती।
अखिलेश यादव खासे विचलित दिख रहे
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर पहुंचे। यहां साकेत नगर स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने योगी सरकार के नौ माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और बड़ रहे अपराध को रोकने के लिए यूपीकोका के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब से विधानसभा में इस कानन का मसौदा पेश हुआ है तब से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खासे विचलित दिख रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। अगर समाजवादियों ने कोई गलत कार्य नहीं किया तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून बेलगाम अपराधियों को सजा दिलाने के लिए लाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने इस कानून को सबसे वहले अखिलेश के बड़े भाई राहुल गांधी की पार्टी लेकर आई। जो कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगाया गया।
त्रिपल तलाक का धर्म से कोई लेना-देना नहीं
डिप्टी सीएम ने तीन तलाक का विरोध कर रहे राजनेताओं और धार्मिक गुरूओं से कहा कि इसे सियासत न बनाएं। यह महिलाओं के मान-सम्मान से जुड़ा मसला है। इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्त्री उपभोग की वस्तु नहीं है, उसे भी पुरूषों के बराबर हक संविधान के जरिए मिले हुए हैं। पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करनी चाहिए। क्योंकि सैकड़ों सालों से चली आ रही इस प्रथा को रोका। तीन तलाक कानून बन जाने के बाद अब कोई पति अपनी पत्नी को शराब, मोबाइल या पत्र के जरिए तीन तलाक नहीं दे सकता। अगर ऐसा वह करता है तो स्थानीय पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजेगी। जेल जाने के बाद उसे पत्नी को गुजारा-भत्ता भी देना होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि आगे कोई विकृति आएगी, तो सरकार उसका भी इलाज करेगी।
माफिया नहीं ले सकेंगे नकल कराने का ठेका
डिप्टी सीएम ने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे विवि की वजह से ही भारत विश्व गुरू था, इसीलिए भाजपा सरकार का संकल्प गुणवत्तापरक शिक्षा, सुखीमन शिक्षक, तनावमुक्त विद्यार्थी और नकलविहीन परीक्षा का है। उन्होंने बताया कि नकल माफिया अब नकल का ठेका नहीं ले सकेंगे। सिर्फ कन्या विद्यालय ही स्वकेंद्र बनेंगे, अन्य नहीं। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। स्कूल प्रबंधक भी 200 मीटर दूर ही रहेंगे। पुलिस, प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग भी मॉनीटोरग करेगा। पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की समान किताबों से पढ़ाई को उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताया। साथ ही कहा कि सरकार उप्र में 166 दीनदयाल मॉडल स्कूल बनाने जा रही है।
Published on:
01 Jan 2018 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
